नैनीताल/रामनगर – रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के अंतर्गत पड़ने वाले तराई पश्चिमि के रामनगर रेंज के कंचनपुर छोई क्षेत्र में गाय भैसों के गौशाला में गाय भैसों के साथ बैठा दिखा घायल गुलदार। गुलदार को वन विभाग ने रेस्क्यू कर उपचार किया शुरु।
रामनगर वनप्रभाग तराई पश्चिम के अंतर्गत पड़ने वाले रामनगर के कंचनपुर छोई गांव में आज सुबह जब एक महिला अपनी गाय भैंसों की गौशाला में गोबर उठाने के लिए गई तो गाय भैंसों के बगल में गुलदार को देख भौचक रहते हुए हो हल्ला कर गौशाला से बाहर निकली। वहीं आसपास के लोगों ने तुरंत ही गुलदार के गौशाला में होने की सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
वहीं गौशाला मालिक हरिहर सिंह बिष्ट ने बताया कि आज सुबह जब उनकी मम्मी गौशाला में पशुओं का गोबर उठाने के लिए गई तो गौशाला में गुलदार हमारे पशुओं के साथ बगल में बैठा था। उन्होंने कहा कि गुलदार घायल था, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी। वही मौके पर पहुंचे तराई पश्चिम के एसडीओ संदीप गिरी ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि कंचनपुर छोई में एक गुलदार गौशाला के अंदर घायल अवस्था में बैठा था। उन्होंने कहा कि गुलदार की सूचना पर हमारे द्वारा व कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉक्टर दुष्यंत शर्मा द्वारा गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए उसका उपचार किया जा रहा है और गुलदार की उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष है।