Homeराज्यउत्तराखण्डभारत-पाक तनाव: अस्पताल अलर्ट पर, छुट्टियों पर रोक, स्वास्थ्य सचिव ने जारी...

भारत-पाक तनाव: अस्पताल अलर्ट पर, छुट्टियों पर रोक, स्वास्थ्य सचिव ने जारी की गाइडलाइन…

देहरादून: पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेश के बाद राज्य के स्वास्थ्य सचिव ने विस्तृत गाइडलाइन जारी की है।

पाकिस्तान के साथ संघर्ष की आशंका को देखते हुए उत्तराखंड में सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं सतर्क कर दी गई हैं। देहरादून सहित राज्य के सभी जिलों में अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। अस्पतालों में अतिरिक्त बेड, दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों का भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य सचिव द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी अस्पतालों के बेसमेंट को अस्थायी आश्रय स्थल के रूप में तैयार किया जाएगा। प्रत्येक अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र में लाउडस्पीकर सिस्टम लगाने को कहा गया है ताकि आपात स्थिति में सूचनाएं तुरंत प्रसारित की जा सकें। आग बुझाने की व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, पुलिस प्रशासन और सिविल डिफेंस से लगातार समन्वय बनाए रखने को कहा गया है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण देने की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि वे आपातकालीन स्थिति में प्रभावी सेवा दे सकें। सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन युक्त बेड, आईसीयू, वेंटिलेटर, एंबुलेंस और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

#HighAlert #MedicalEmergency #HospitalPreparedness #PakistanTension #LeaveCancellation

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments