Homeअंतर्राष्‍ट्रीयIndvsAus : बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में सैम कोंस्टास का रचा इतिहास,...

IndvsAus : बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में सैम कोंस्टास का रचा इतिहास, बुमराह की गेंद पर 3 साल बाद टेस्ट मैच में जड़ा छक्का…

मेलबर्न – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस मैच में एक ऐतिहासिक पल उस समय आया जब 19 साल के सैम कोंस्टास को अपनी बैगी ग्रीन कैप पहने का अवसर मिला। यह उनके लिए एक बड़ा और यादगार क्षण था, क्योंकि वह मेलबर्न में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे थे।

सैम कोंस्टास जब मैदान पर उतरे, तो शुरुआती छह ओवरों तक उन्होंने काफी संयम से बल्लेबाजी की और केवल 21 गेंदों में पांच रन बनाए। हालांकि, सातवें ओवर में उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ बैटिंग से धमाल मचाना शुरू किया। इस ओवर में सैम ने बुमराह की गेंदों पर दो चौके और एक शानदार छक्का लगाया, जिसमें उनका रिवर्स स्कूप शॉट दर्शकों के दिलों को छू गया। यह छक्का बुमराह की गेंद पर तीन साल बाद टेस्ट क्रिकेट में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया पहला सिक्स था।

सैम कोंस्टास बुमराह की गेंद पर छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जिनके बाद से यह रिकॉर्ड कायम हुआ था। इससे पहले 2021 में सिडनी टेस्ट के दौरान कैमरीन ग्रीन ने बुमराह की गेंद पर आखिरी सिक्स मारा था। सैम कोंस्टास ने कुल 65 गेंदों में छह चौके और दो छक्कों के साथ 60 रन की पारी खेली। वह रवींद्र जडेजा के सामने आउट हुए। इस पारी के साथ सैम कोंस्टास ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बने।

सैम कोंस्टास के इस शानदार प्रदर्शन ने 71 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 1953 में इयान क्रेग ने 17 साल 239 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू के दौरान फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया था।

#BoxingDayTest #SamConstas #PatCummins #Australia #IndiaVsAustralia #Bumrah #TestCricket #MelbourneTest #HistoricMoment #CricketDebut #SamConstasDebut #IndianCricket

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular