Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ कपाटोद्घाटन में बाबा केदार के जयकारों से गूंज उठा धाम, मुख्यमंत्री...

केदारनाथ कपाटोद्घाटन में बाबा केदार के जयकारों से गूंज उठा धाम, मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राष्ट्र की उन्नति हेतु कामना की।

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ – श्रद्धालुओं के लिए आज केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। कपाटोद्घाटन के पावन क्षण के हजारों श्रद्धालु साक्षी बनें। इस दौरान श्रद्धालाओं के उत्साह और आस्था की जो तस्वीरें सामने आईं वह यकीनन उल्लास और उमंग से भर देने वाली थीं। बाबा के सहारे श्रद्धालुओं ने चढ़ाई चढ़ी और कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की सारी थकान मिट गई। बाबा केदार के जयकारों से धाम गूंज उठा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी पत्नी संग आज प्रातः काल केदारपुरी पहुंचकर केदारनाथ धाम के कपाटोद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर बाबा केदार की पहली पूजा मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की। साथ सीएम धामी ने देवाधिदेव महादेव की सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राष्ट्र की उन्नति हेतु कामना की।

इस दौरान केदारनाथ धाम परिसर में आयोजित लोक नृत्य का अवलोकन किया गया। केदारपुरी में विभिन्न राज्यों से आए हुए श्रद्धालुओं से मुख्यमंत्री ने संवाद कर उनकी यात्रा अनुभव की जानकारी ली। साथ ही विशाल भंडारे की व्यवस्था में सहयोग करते हुए भक्तजनों को प्रसाद भी वितरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular