Homeसमाचारओडिशा में सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता के...

ओडिशा में सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता के निधन पर किया शोक व्यक्त , दी श्रद्धांजलि…..

ओडिशा : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ओडिशा स्थित केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पहुंचकर उनके पूज्य पिताजी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेन्द्र प्रधान के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। सीएम धामी ने स्व. देवेन्द्र प्रधान के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े होने का आश्वासन दिया।

स्व. देवेन्द्र प्रधान का संपूर्ण जीवन जनसेवा और भारतीय जनता पार्टी को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा। भाजपा के विस्तार एवं राष्ट्रहित में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय रहेंगे और पार्टी तथा देश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणादायक रही।

सीएम धामी ने कहा, “स्व. देवेन्द्र प्रधान के निधन से एक युग का समापन हुआ है। उनका कार्य और संघर्ष हमेशा हम सब के लिए एक उदाहरण रहेगा। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और उनके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति दे।”

इस अवसर पर सीएम धामी ने स्व. देवेन्द्र प्रधान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार को इस अपार दुख में संबल प्रदान करने की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments