Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में नाबालिग महिला खिलाड़ी ने कोच पर दुष्कर्म का लगाया आरोप,...

हरिद्वार में नाबालिग महिला खिलाड़ी ने कोच पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हरिद्वार – हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग महिला खिलाड़ी ने अपने कोच पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी कोच गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। वही मामले में कोच से भी पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया आगामी दिनों में रोशनाबाद में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। जिसके लिए फिलहाल तैयारी चल रही है। खिलाड़ी भी रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिविर चल रहे हैं, जहां खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जा रहा है। वहीं रविवार की रात पुलिस के होश तब उड़ गए जब एक नाबालिक महिला खिलाड़ी थाने पहुंची और उसने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि कोच ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। जिसके बाद तुरंत पुलिस मुकदमा आरोपी कोच गिरफ्तार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

#Haridwar #SidculPolice #SexualMisconduct #CoachAccused #PoliceAction #WomenAthlete #SportsCompetition #HaridwarNews #CrimeInHaridwar #RapeAllegations #AthleteAbuse #JusticeForWomen

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular