Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में महिला कांग्रेस ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला, महिला कांग्रेस...

देहरादून में महिला कांग्रेस ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा से दुर्व्यवहार किए जाने का लगाया आरोप।

देहरादून – रुद्रपुर में नर्स के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में पुलिस और प्रशासन के रवये को देखते हुए बीते दिन महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने महिला कांग्रेस की नेत्रियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया था।

जहां इस दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन द्वारा उनके साथ बर्बरता पूर्ण मारपीट की गई। पुलिस के पुरुष जवानों द्वारा जबरदस्ती लाठियों और हाथों से लताड़ा गया और उनके साथ बदसलूकी की गई। इसी को लेकर आज देहरादून में महानगर महिला कांग्रेस नेत्रियों ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल ने कहा कि जिस प्रकार से उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ज्योति रौतेला के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार पूर्ण व्यवहार किया है वो घोर निंदनीय है ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular