देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड में 409 जांबाज युवा अफसर अंतिम पग पार करते ही इंडियन आर्मी की मुख्यधारा में शामिल हो गए है। इनमें 409 भारतीय और 78 विदेशी कैडेट शामिल हैं। भारतीय सैन्य अकादमी की ऐतिहासिक चैटवुड बिल्डिंग परिसर में यह परेड हुई। इस बार गोल्ड मेडलिस्ट और सोर्ड ऑफ ऑनर केडेट चंद्रकांत आचार्य चुने गए है…
बांग्लादेश के चीफ ऑफ आर्मी जनरल अबु बिलाल मोहम्मद शैफुल हक पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहें। पासिंग आउट परेड का आयोजन ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग में हुआ। जिसमे 487 जांबाज कड़े परिश्रम व प्रशिक्षण के बाद अफसर बने।
कदम से कदम मिलाकर अनुशासन का परिचय देते हुए भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के जांबाज कैडेटों ने जब कदमताल किया तो चेटवुड हॉल के बाहर मैदान में बैठे दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया। परेड के आखिरी में हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा आकर्षण का केंद्र रहा।
सिख रेजीमेंट के सेनि. ऑनरेरी कैप्टन दरबारा सिंह पीओपी के खास आकर्षण का केन्द्र बने.आईएमए कैडेट्स को ट्रेनिंग देने वाले कई इंस्ट्रक्टर्स और अफसरों को दरबारा सिंह ने ड्रिल कराया है.दरबारा सिंह चीन के खिलाफ 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में शामिल थे.उन्हें विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित भी किया गया…