Homeराज्यउत्तराखण्डअवैध पाकिस्तानी नागरिकों की होगी पहचान और वापसी, सीएम धामी ने दिए...

अवैध पाकिस्तानी नागरिकों की होगी पहचान और वापसी, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश….

देहरादून : कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड सरकार सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून स्थित शासकीय आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें तुरंत वापस भेजने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कूटरचित दस्तावेजों के ज़रिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, किरायेदारों का सत्यापन न करने वालों पर अर्थदंड लगाने के भी आदेश दिए गए हैं।

बैठक में चारधाम यात्रा 2025 को लेकर भी अहम निर्णय लिए गए। आगामी 30 अप्रैल से शुरू हो रही यात्रा के मद्देनजर यात्रा मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम धामी ने अधिकारियों को सुरक्षा तंत्र को पूरी तरह अलर्ट रखने और जनता को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया।

संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी देने के लिए जल्द ही एक टोलफ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, जिससे आम लोग सीधे प्रशासन को सूचना दे सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था का विषय है और इसमें किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular