Homeराज्यउत्तराखण्डपिथौरागढ़ के कनालीछीना में अवैध भांग की खेती नष्ट, पुलिस ने दी...

पिथौरागढ़ के कनालीछीना में अवैध भांग की खेती नष्ट, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी…..

पिथौरागढ़ : उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त उत्तराखंड” अभियान के तहत पिथौरागढ़ जिले में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। कनालीछीना थाना पुलिस ने अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती का भंडाफोड़ करते हुए करीब तीन नाली भूमि में फैली फसल को मौके पर नष्ट कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चल रही इस मुहिम के तहत थानाध्यक्ष आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम उमरी क्षेत्र में यह कार्रवाई अंजाम दी। टीम को इलाके में अवैध मादक पदार्थों की खेती की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पूरी भांग की फसल को नष्ट किया गया।

कार्रवाई के दौरान गांववासियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया, साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में जीवन निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रहे अभियान में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

पिथौरागढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास नशे से जुड़ी कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो वे तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या डायल 112 पर सूचना दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular