Homeराज्यउत्तराखण्डIIT रुड़की ने विकसित किया हीट स्ट्रेस वार्निंग सिस्टम, पांच दिन पहले...

IIT रुड़की ने विकसित किया हीट स्ट्रेस वार्निंग सिस्टम, पांच दिन पहले देगा स्वास्थ्य अलर्ट…..

रुड़की : IIT रुड़की ने एक ऐसा हीट स्ट्रेस वार्निंग सिस्टम तैयार किया है जो व्यक्ति के पांच दिन पहले तापमान का पता लगा सकेगा। शहरी जलवायु और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक अग्रणी व्यक्तिगत हीट स्ट्रेस रिस्क इंडेक्स पूर्वानुमान (एचएसआरआईएफ) प्रणाली विकसित की है। यह उन्नत प्रणाली व्यक्तिगत भेद्यता और जोखिम डेटा के संयोजन में यूनिवर्सल थर्मल क्लाइमेट इंडेक्स (यूटीसीआई) का लाभ उठाती है ताकि हीट स्ट्रेस के लिए पहले से तैयार चेतावनियाँ दी जा सकें। वही पाँच दिन पहले तक जोखिमों का पूर्वानुमान लगाने में सक्षम होगा। यह वार्निंग सिस्टम मौसम संबंधी इनपुट को व्यक्तिगत विशेषताओं जैसे की उम्र, स्वास्थ्य की स्थिति और दैनिक दिनचर्या के साथ एकीकृत करेगा। हीट स्ट्रेस वार्निंग सिस्टम पांच दिन पहले ही स्वास्थ्य के प्रतीक अलर्ट कर देगा जिससे समय रहते हुए व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान हों सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular