IAS एस पी सिंह का योगी सरकार से सवाल, क्या डॉन माफिया को भी सैल्यूट करना पड़ेगा?

सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह एक बार फिर चर्चा बटोर रहे हैं। फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्होंने योगी सरकार से सवाल पूछा कि क्या अब अधिकारियों को अपराधियों को भी सैल्यूट करना पड़ेगा। क्या अब जिले के एसपी-डीएम को अपराधियों से भी चाय नाश्ता पूछना पड़ेगा।

दरअसल यूपी के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों को भी जनप्रतिनिधियों से खड़े होकर मिलने और उन्हें प्राथमिकता देने के सख्त निर्देश जारी कर उनके प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा।

मुख्य सचिव के इस पत्र पर सवाल उठाते हुए आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने सवाल किया है कि क्या अब डीपी सिंह जैसे अपराधी छवि के विधायकों को भी अधिकारियों को खड़े होकर सैल्यूट मारना पड़ेगा। इसको ले कर पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने एक लम्बा चौड़ा पोस्ट फेसबुक पे दाल दिया, जिसको ले कर वो फिर से चर्चा में आ गए हैं।

दरअसल हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों, विधायकों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में कई वरिष्ठ नेता शामिल थे जिसमे शिकायत थी कि ब्यूरोक्रेट्स की स्थीति बहुत खराब है। उनका व्यवहार नेताओं के साथ अच्छा नहीं है। उन लोगों ने ऐसे ब्यूरोक्रेट्स के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here