Homeराज्यउत्तराखण्डराजपुर रोड पर दुकानों में लगी भीषण आग, लोगों में हड़कंप, मौके...

राजपुर रोड पर दुकानों में लगी भीषण आग, लोगों में हड़कंप, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी।

देहरादून – देहरादून में राजपुर रोड पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दिलाराम बाजार के पास कुछ दुकानों में आग लगी है।

दुकानों में लगी भीषण आग

राजपुर रोड पर स्थित दिलाराम चौक के पास दुकानों में आग लग गई है। अचानक इतनी भीषण आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया है। आग ने तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना स्थल के आस-पास कई रेस्टोरेंट बने हुए हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे दमकल के वाहन 

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए हैं। दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular