HomeUncategorizedदेहरादून में भीषण सड़क हादसा, बस ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर...

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, बस ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर ही मौत

देहरादून में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आईएसबीटी चौक के पास चंडीगढ़ रोडवेज की बस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को रौंद दिया।

देहरादून में बस ने बुजुर्ग को कुचला

देहरादून में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज सुबह हुए हादसे के कारण हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ रोडवेज की बस ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कुच दिया। हादसे के वक्त मौके पर कई लोग मौजूद थे जिस से सड़क पर भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार 

हादसे की जानकारी पर आईएसबीटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा। इसके साथ ही पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर बस को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कालसी के रहने वाले थे बुजुर्ग मृतक 

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 67 वर्षीय स्वराज सिंह चौहान निवासी ग्राम सवाई, तहसील कालसी के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि स्वराज सिंह चौहान आईएसबीटी पर रोड क्रास कर रहे थे। इसी दौरान आईएसबीटी के अंदर से चंडीगढ़ रोडवेज की बस बाहर निकल रही थी। इस दौरान टक्कर लगने से बुजुर्ग आगे के टायर के नीचे आ गए। जिस से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular