Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ाउत्तराखंड के अल्मोड़ा भीषण हादसा, खाई में गिरी बस, 36 लोगों की...

उत्तराखंड के अल्मोड़ा भीषण हादसा, खाई में गिरी बस, 36 लोगों की मौत, कई घायल।

अल्मोड़ा – उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मार्चुला इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 36 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों में से चार को एयरलिफ्ट किया गया है, जबकि तीन गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

बस में 55 से ज्यादा यात्री सवार थे, जो नैनीडांडा के किनाथ से रामनगर जा रहे थे। जैसे ही बस मार्चुला के पास सारड बैंड के पास पहुंची, वह अचानक नदी में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

अल्मोड़ा के एसएसपी मौके पर पहुंच गए हैं और एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

पीएम मोदी ने जताई शोक संवेदना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है।

मुआवजे की घोषणा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही, एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं और घटना की मजिस्ट्रेट जांच कराने का आदेश दिया गया है।

डीएम देहरादून को रेस्क्यू ऑपरेशन की देखरेख के लिए वहां भेजा गया है, और आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम राहत कार्य में जुटी है, और सभी प्रयास किए जा रहे हैं ताकि घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया जा सके।

#Almora #BusAccident #Uttarakhand #RoadAccident #36Dead #BusCrash #BusTragedy #Marchula #RescueOperation #PMModi #CMDhami #Condolences #ReliefFunds #Victims #SDRF #NDRF

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments