Homeराज्यउत्तराखण्डरामनगर में भीषण सड़क हादसा , बस की टक्कर से युवक की...

रामनगर में भीषण सड़क हादसा , बस की टक्कर से युवक की मौत , मां गंभीर रूप से घायल….

रामनगर (नैनीताल): शुक्रवार सुबह रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बस ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना उस समय हुई जब उत्तराखंड परिवहन निगम के भवाली डिपो की बस (संख्या यूके 07 पी 2971) रामनगर से देहरादून जा रही थी। चिल्किया के पास नया गांव पहुंचने पर सामने से आ रही काली रंग की बाइक (संख्या यूपी 21 डीबी 8314) से बस की भीषण भिड़ंत हो गई।

हादसे में बाइक सवार मौ. तारुख खान (30 वर्ष), पुत्र मोहम्मद फारुख खान, निवासी रामपुर (यूपी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पीछे बैठीं उनकी मां सईदा गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सईदा को अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

रामनगर कोतवाली के वरिष्ठ निरीक्षक मनोज नयाल ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजन भी रामनगर पहुंच चुके हैं। पुलिस तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular