Homeराज्यउत्तराखण्डकांवड़ियों का हुडदंग, ड्यूटी पर तैनात दरोगा दरोगा पर लाठी डंडों से किया हमला,...

कांवड़ियों का हुडदंग, ड्यूटी पर तैनात दरोगा दरोगा पर लाठी डंडों से किया हमला, डीजे के सामने नाचने वाली भीड़ को हटाने को लेकर हुआ विवाद।

हरिद्वार – बहादराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कांवड़ियों द्वारा हुडदंग मचाने की घटनाएं रोज देखी जा रही है। आलम यह है की गुरुवार देर रात टोल के पास कांवड़ियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा से भी मारपीट कर दी गई। बहादराबाद थाने में तैनात दरोगा सुधांशु कौशिक ने फोर्स के साथ देर रात टोल प्लाजा के पास डीजे के सामने नाचने वाली भीड़ को हटने के लिए कहा।

भीड़ से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इस दौरान डीजे के साथ आए कांवडियों द्वारा भीड़ को उकसाया गया। इसी बीच डीजे के साथ आए कांवड़ियों ने ने लाठी डंडों से दरोगा पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल भी हुए हैं।

इस मौके पर एएसपी सदर के गनर सतीश का मोबाइल छीन लिया गया। जिस कारण टोल के दोनों तरफ कई किलोमीटर तक जाम की स्तिथि रही। वहीं देर रात पहुंची आलाधिकारियों संग पुलिस फोर्स ने मामला शांत कराया। थाना अध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया की हुडदंग, मारपीट व मोबाइल लूटने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular