Homeउत्तराखण्डदेहरादूनमसूरी-देहरादून रोड पर चलती कार में भीषण आग, बाल-बाल बचे एक ही...

मसूरी-देहरादून रोड पर चलती कार में भीषण आग, बाल-बाल बचे एक ही परिवार के 5 सदस्य

मसूरी : सुबह करीब 10 बजे मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगी धार के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मसूरी की ओर जा रही एक आई-20 कार में अचानक भीषण आग लग गई।

कार में एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे, जिन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से अचानक धुआं निकलता दिखा, जिसे देखते हुए चालक ने तुरंत वाहन को साइड में रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

कुछ ही सेकंड में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद मसूरी-देहरादून मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना पर फायर सर्विस और पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। हाईवे पर यातायात सामान्य करने का कार्य जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular