Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशइन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ सम्मान एवं अभिनंदन समारोह , सीएम धामी...

इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ सम्मान एवं अभिनंदन समारोह , सीएम धामी को UCC लागू करने पर मिला सम्मान….

बरेली :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू करने के निर्णय पर बरेली स्थित इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में आयोजित एक सम्मान एवं अभिनंदन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह क्षेत्रीय जनता और छात्रों से मिले असीम स्नेह और प्रेम से अभिभूत हैं।

May be an image of 6 people, dais and text

सीएम धामी ने इस सम्मान को उत्तराखंड की सवा करोड़ जनता का सम्मान बताया, जिन्होंने 2022 में पुनः उन पर विश्वास जताया और न्याय, समानता और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक फैसले लेने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता कोई साधारण कानून नहीं है, बल्कि यह न्याय और समानता की आधारशिला है और लाखों माताओं-बहनों की सुरक्षा का कवच है, जो दशकों से समान अधिकारों की प्रतीक्षा कर रही थीं।

May be an image of 2 people, speaker and crowd

मुख्यमंत्री धामी ने इस ऐतिहासिक निर्णय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार द्वारा उठाया गया एक कदम बताया और कहा कि यह पहल सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक नई शुरुआत है। उन्होंने इसे केवल एक कानून नहीं, बल्कि न्यायपूर्ण समाज की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular