Wednesday, March 4, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड यहाँ अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी रोडवेज बस, यात्रियों में मची चीख...

यहाँ अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी रोडवेज बस, यात्रियों में मची चीख पुकार।

पौड़ी/देवप्रयाग – चंडीगढ़ से आ रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के समीप हाईवे पर पलट गई। हादसा होते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची देवप्रयाग पुलिस ने राहत-बचाव का कार्य शुरू किया।

बस हादसे में आठ यात्रियों को हल्की चोटें आई है। जिन्हें रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग भर्ती किया गया। बस में कुल 34 यात्री सवार थे। सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे।

देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि बस में कुल 34 यात्री सवार थे, जिसमें आठ यात्रियों को चोटें आई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2