Homeराज्यउत्तराखण्डयहां 15 हजार की रिश्वत लेते वन दरोगा गिरफ्तार, विभागीय अनुदान पास...

यहां 15 हजार की रिश्वत लेते वन दरोगा गिरफ्तार, विभागीय अनुदान पास करवाने की एवज में मांग रहा था रिश्वत।

पौड़ी – वन विभाग चाकीसैंण सैक्सन पावौ रेन्ज पौड़ी के वन दरोगा को शिकायतकर्ता से सरकारी कार्य की एवज में 15000 रू0 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी कि 2 मार्च 2024 को पैठाणी पौड़ी गढवाल में वन पंचायत पाबो की सभा हुई।

जिसमें वन पंचायत के अन्तर्गत आने वाले गाँवो की आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगो मुर्गी, बकरी पालन आदि कार्यो को विभागीय अनुदान दिये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी थी। शिकायतकर्ता द्वारा बकरी पालन हेतु किये आवेदन के क्रम 50000 रू0 अनुदान विभाग द्वारा उसके खाते में जमा कर दिये गये थे। वन दरोगा द्वारा शिकायतकर्ता से उक्त सम्बन्ध में फार्म आदि भरवाने तथा विभागीय अनुदान पास करवाने की एवज में रिश्वत की माँग की जा रही है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता है। उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है।

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज चाकीसैंण सैक्सन पावौ रेन्ज पौड़ी के वन दरोगा हंस राज पंत को शिकायतकर्ता से 15,000 रूपये की रिश्वत लेते हुये पैठाणी बाजार जनपद पौड़ी गढवाल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular