सात हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर केदारनाथ यात्रा से लौटे, पहले चरण में रिकाॅर्ड 10027 शटल…

देहरादून – केदारनाथ यात्रा से सात हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर वापस लौट गए हैं। शनिवार से रोटेशन में तीन हेली कंपनियाें के हेलिकॉप्टर केदारघाटी के अलग-अलग हेलिपैड से धाम में लिए उड़ान भरेंगे। वहीं, आगामी 10 जुलाई से मानसून सीजन में दो कंपनी अपनी सेवाएं देती रहेंगी।

10 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष आठ हेली कंपनियों के नौ हेलिकाॅप्टर ने गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी के अलग-अलग हेलिपैड से अपनी सेवाएं शुरू की थीं। यात्रा के पहले चरण में 10 मई को कपाटोद्घाटन से लेकर 20 जून तक 42 दिन में इन हेलिकॉप्टर से कुल 56,110 यात्री धाम पहुंचे। जबकि 56624 यात्री दर्शन कर वापस लौटे। इस दौरान हेलिकॉप्टर ने 10,027 शटल कीं, जो बीते वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है।

शनिवार को यात्रा से सात हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर केदारनाथ यात्रा से वापस लौट गए हैं, जिसमें ट्रांस भारत, आर्यन, पवनहंस, थुंबी, हिमालन, एरो और क्रिस्टल एविऐशन के हेलिकॉप्टर शामिल हैं। वहीं, शुक्रवार को ग्लोबल वेक्ट्रा कंपनी के हेलिकॉप्टर धाम के लिए अपनी नियमित उड़ान भरता रहा ज बकि शनिवार को हिमालयन एविएशन का हेलिकॉप्टर पुन: वापस लौटेगा और आगामी 10 जुलाई तक ग्लोबल वेक्टा कंपनी के साथ रोटेशन में अपनी हेलिकॉप्टर का सेवा का संचालन करता रहेगा।

इसके बाद, आगामी 10 जुलाई से पूरे मानसून सीजन में ट्रांस भारत और हिमालयन हेली कंपनी के हेलिकॉप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान भरते रहेंगे। आपदा के बाद यह पहला मौका है, जब हेली कंपनियों ने मानसून सीजन को देखते हुए अपनी पहले चरण की सेवा को 20 जून तक ही संचालित किया है। बीते वर्षों तक 25 जून से 2 से 3 जुलाई तक हेलिकॉप्टर उड़ान भरते थे।

कंपनीवार नौ हेलिकॉप्टर ने 42 दिन में की गई शटल

हेली कंपनी                 कुल शटल

आर्यन                      974

ट्रांस भारत                 1144

पवन हंस                  948

थुंबी एविएशन             1117

ग्लोबल वेक्ट्रा             1023

ट्रांस भारत                 1128

हिमालयन हेली            1254

क्रिस्टल                    1106

एरो                         1333

केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन अधिकारी रुद्रप्रयाग राहुल चौबे ने बताया कि केदारनाथ यात्रा में हेली कंपनियों ने पहले चरण की सेवाएं पूरी कर दी हैं। सात हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर वापस लौट गए हैं। शनिवार से दो हेली कंपनियां रोटेशन में अपनी सेवाएं देंगी। वहीं, आगामी मानसून सीजन में 10 जुलाई से दो ट्रांस भारत और हिमालयन हेली कंपनी केदारनाथ यात्रा में अपनी सेवा देती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here