Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश एम्स की हेली एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

ऋषिकेश एम्स की हेली एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ऑनलाइन उद्घाटन।

देहरादून/ऋषिकेश – एम्स की बहुप्रतीक्षित हेली एंबुलेंस सेवा आज से शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सेवा का ऑनलाइन उद्घाटन किया। यह सेवा 20 सितंबर 2022 को तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषित की गई थी।

मंगलवार को हुए उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अन्य कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय सांसद भी एम्स में मौजूद रहे।

एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि यह सेवा केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से संचालित होगी। इस सेवा के तहत हर महीने कम से कम 30 उड़ानें आवश्यक हैं, जिससे चिकित्सा सहायता की आवश्यकता वाले मरीजों को त्वरित सहायता मिल सकेगी।

#AIIMS #Rishikesh #Helicopter #AmbulanceService #PMModi #Inauguration #Healthcare #MedicalEmergencies #Uttarakhand #JyotiradityaScindia #StateGovernment

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular