Homeuttarakhand weatherउत्तराखंड में अगले तीन घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी, लोगों से...

उत्तराखंड में अगले तीन घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

देहरादून : प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दोपहर के बाद मौसम ने अचानक रुख बदल लिया। कई जगहों पर तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए वर्षा और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में अगले तीन घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में अगले तीन घंटे अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौडी, पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में अलग-अलग स्थानों मसूरी, चकराता, पुरोला, गंगोत्री, केदारनाथ, धनोल्टी, बद्रीनाथ, पीपलकोटी, रानीखेत, कपकोट, डीडीहाट, लोहाघाट और आस पास के क्षेत्रो में हल्की से मध्यम बारिश और छिटपुट स्थानों पर बिजली गिरने, ओले गिरने और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ गरज-चमक वाले तूफान आने की प्रबल संभावना है।

लोगों से सावधान रहने की अपील

मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के 11 जिलों बारिश और ओलावृष्टि के साथ ही बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ इलाकों में आंधी-तूफान आने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Лучший лагерь в подмосковье с английским языком — идеальный вариант для родителей из Москвы. Удобное расположение, чистый воздух, комфортные корпуса и сильная языковая программа. Дети отдыхают рядом с домом и заметно подтягивают английский за смену.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular