Friday, March 27, 2026
Homebig newsBanbhulpura अतिक्रमण मामले में सुनवाई टली, अब इस दिन होगी सुनवाई

Banbhulpura अतिक्रमण मामले में सुनवाई टली, अब इस दिन होगी सुनवाई

supreme-court

हल्द्वानी के चर्चित बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी। लेकिन आज इस सुनवाई को स्थगित कर दिया गया है। अब इस मामले में इसी महीने के 10 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी।

Banbhulpura अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई 

आज सुप्रीम कोर्ट में हल्द्वानी के चर्चित बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुनवाई होनी थी। लेकिन कोर्ट ने मंगलवार को निर्धारित सुनवाई को आगे बढ़ाते हुए अगली तारीख 10 दिसंबर तय कर दी है। इससे पहले उम्मीद की जा रही थी कि आज इस बहुचर्चित केस में कोई महत्वपूर्ण फैसला आ सकता है, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते सुनवाई स्थगित कर दी गई।

लंबे समय से चल रहा है ये विवाद 

बता दें कि बनभूलपुरा क्षेत्र की रेलवे भूमि पर अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। रेलवे और जिला प्रशासन द्वारा तैयार सर्वे रिपोर्ट के आधार पर हजारों परिवारों के पुनर्वास और हटाए जाने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

10 दिसंबर को हो सकता है मामले का फैसला 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हल्द्वानी में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी कर दी गई है। पुलिस-प्रशासन लगातार इलाके में गश्त कर रहा है और किसी भी तरह की अफवाहों पर नजर रखी जा रही है। माना जा रहा है कि दस दिसबंर को इस मामले में फैसला आ सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular