विजन 2020 न्यूज: वैसे तो राजनीति में कई दिलफेंक राजनेता हैं। जो अपनी दिलफेंक आशिकी के कारण कभी ना कभी सुर्खियों में बने ही रहते हैं। दिलफेंक नेताओं की लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है हरक सिंह रावत का जो और कुछ कारणों से सुर्खियों में रहे या ना रहें पर अपनी दिलफेंक आशिकी के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। जब-तब हरक सिंह और उनकी महिला मित्रों को लेकर चर्चायें उठती रहीं है। जैनी प्रकरण से लेकर कई महिला मित्रों से उनके नाम जुड़े। हरक के विरोधी उन्हें गर्लफ्रेंड मैन कहकर बुलाते हैं। यहां तक की बीजेपी नेता धन सिंह रावत का एक पुराना बयान आजकल सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में धन सिंह रावत हरक पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कह रहें हैं कि लड़की गायब हुई तो घर वाले कहते हैं कहीं हरक तो नहीं भगा ले गया अब कुछ दिन पहले ही हरक पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया हालांकि बाद में महिला पलट गई थी और उसने अपना बयान वापस ले लिया था। आपको बता दें कि 13 साल पहले इसी महिला ने हरक सिंह पर रेप का आरोप लगाया था। हरक पर महिलाओं के शारीरिक शोषण के आरोप का यह इकलौता मामला नहीं है|कई महीने पहले मेरठ की महिला ने नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था| हरक सिंह के बारे में यहां तक कहां जाता है कि उन्होनें नियमों को ताक पर रख कई महिला मित्रों को ऊंचे पदों पर बिठाया है।
लड़की घर से गायब तो निशाने पर हरक! देखिए वीडियो
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
