Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार: कांवड़ मेले में SDRF का साहसिक रेस्क्यू, गंगा के तेज बहाव...

हरिद्वार: कांवड़ मेले में SDRF का साहसिक रेस्क्यू, गंगा के तेज बहाव में बह रही दो महिलाओं को सुरक्षित बचाया…

हरिद्वार : कांवड़ मेला–2026 के दौरान हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर SDRF (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) के जवानों ने अदम्य साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए एक बड़ा हादसा टाल दिया। गंगा के तेज बहाव में बह रही उत्तर प्रदेश की दो महिलाओं को जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए सकुशल जल पुलिस की मदद से बाहर निकाल लिया।
​मिली जानकारी के अनुसार, एटा (उत्तर प्रदेश) निवासी मिथलेश (58 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय रामावतार सिंह, अपने परिवार के साथ कांगड़ा घाट पर गंगा स्नान के लिए आई थीं। स्नान के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा की तेज धारा की चपेट में आकर बहने लगीं। उन्हें डूबता देख पास में खड़ी सर्वेश (50 वर्ष), पत्नी अजय प्रताप शर्मा, ने उनका हाथ पकड़कर बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वह भी धारा में बहने लगीं।
​घाट पर तैनात SDRF टीम ने दोनों महिलाओं को बहते देख बिना एक पल गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उप निरीक्षक (SI) पंकज सिंह खरोला के कुशल नेतृत्व में जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तेज बहाव के बीच प्रवेश किया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
​समय रहते मिली इस त्वरित सहायता से दोनों महिलाओं की जान बच गई। प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के बाद दोनों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सकुशल बचाए जाने पर महिलाओं और उनके परिजनों ने SDRF उत्तराखंड के जवानों की तत्परता और सेवाभाव के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular