Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार: सलेमपुर नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पुलिस...

हरिद्वार: सलेमपुर नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

youth found dead haridwar हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनी फैला देने वाला मामला सामने आया है. जहाँ पर सलेमपुर स्थित नहर के किनारे एक 24 साल के युवक का शव संदिग्घ परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया. बुधवार से लापता युवक का शव पेड़ से लटक मिला, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव 

पुलिस के मुताबिक, उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली थी कि सलेमपुर नहर के किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके पर फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया जिसने जरुरी साक्ष्य एकत्रित किए.

बुधवार से लापता था युवक

मृतक की पहचान देवकली, शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी के रूप में हुई. वो हरिद्वार के बहादराबाद में एक टायर की फैक्ट्री में काम करता था और सिडकुल क्षेत्र की सरस्वती विहार कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ रहता था. जानकारी के मुताबिक युवक बुधवार दोपहर करीब एक बजे घर से निकला था. परिजनों के ने बताया की वो घर से जाते समय पत्नी से चुन्नी मांगकर ले गया जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए 

जिसके बाद बीते दिन को उसका शव सलेमपुर नहर किनारे पेड़ से लटका मिला. जानकारी के मुताबिक युवक ने दो साल पहले अपने से बड़ी 32 वर्षीय महिला से विवाह किया था. घटना के वास्तविक कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  है. साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरुरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular