Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनए साल में हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई, 112...

नए साल में हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई, 112 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

हरिद्वार – ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के लिए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने स्मैक की तस्करी करते हुए दो देहरादून के युवकों को गिरफ्तार किया। तस्कर स्कॉर्पियो में 112 ग्राम स्मैक लेकर जा रहे थे।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी कम पढ़े-लिखे हैं। अजयपाल, जो पहले भी NDPS मामले में जेल जा चुका है, अपने भाई के साथ मिलकर नशे का कारोबार करता है। उसका भाई सोनू पाल भी पहले NDPS मामले में जेल जा चुका है। दीपक, जो पैसों के लालच में नशे के धंधे में आया, भी गिरफ्तार हुआ।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अजयपाल (पुत्र राजपाल), निवासी हरिपुर रायवाला, देहरादून, उम्र 24 वर्ष
  2. दीपक कश्यप (पुत्र राकेश कश्यप), निवासी मोतीचूर बस्ती रायवाला, देहरादून, उम्र 19 वर्ष

#DrugFreeDevbhumi #HaridwarPolice #SSPLeadership #DrugSmuggling #AntiDrugOperation #SmackSeizure #JointAction #ANTF #SSPHaridwar #NDPSCase #DrugAddiction

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular