Homeराज्यउत्तराखण्डनशा तस्करों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का कड़क एक्शन, दो शराब तस्करों...

नशा तस्करों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का कड़क एक्शन, दो शराब तस्करों से जब्त की 30 पेटी शराब।

हरिद्वार – ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने और आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में हरिद्वार पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से कुल 30 पेटी अंग्रेजी और देशी शराब बरामद की।

रानीपुर पुलिस ने स्कूटी पर शराब तस्करी करते हुए अभियुक्त दानिश पुत्र स्वर्गीय मुन्ना को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से 03 पेटी देशी शराब बरामद हुई, जिसकी निशांदेही पर 15 पेटी देशी और 03 पेटी अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई। जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि अभियुक्त विपिन नामक शराब माफिया के लिए काम कर रहा था, जो आगामी चुनाव में इस शराब को उपयोग करने की योजना बना रहा था। इस माफिया का अभी तक पता नहीं चल पाया है और उसकी तलाश जारी है।

कोतवाली नगर पुलिस ने भी एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके पास ब्रेज्जा कार में 09 पेटी शराब पाई गई। गिरफ्तार अभियुक्त अनिल कुमार, जो जैन बाग के निवासी हैं, के खिलाफ मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

#DrugFreeDevBhumi #NashaTaskari #HaridwarPolice #SharaabTajkari #ElectionLiquorSmuggling #HaridwarNews #SSPHaridwar #DrugFreeMission #AntiLiquorCampaign #PoliceAction #DrugControl #HaridwarCrime #LiquorSeizure #CrimeNews #HaridwarElection

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular