Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार नगर निकाय चुनाव अपडेट : मेयर पद पर भाजपा की प्रत्याशी...

हरिद्वार नगर निकाय चुनाव अपडेट : मेयर पद पर भाजपा की प्रत्याशी किरण जैसल करीब 7000 वोटों से आगे….

हरिद्वार नगर निगम के वार्डों के परिणाम लगातार जारी हैं, और अब तक 13 वार्डों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें से 10 वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि 3 वार्डों में कांग्रेस ने बाजी मारी है।

इसके अलावा, हरिद्वार नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा की प्रत्याशी किरण जैसल करीब 7000 वोटों से आगे चल रही हैं, और उनकी जीत की संभावना मजबूत होती दिख रही है।

सबसे बड़ा उलटफेर शिवालिक नगर में देखने को मिल रहा है। शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के राजीव शर्मा कांग्रेस के महेश प्रताप राणा से पीछे चल रहे हैं। फिलहाल, कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप राणा 2000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

वहीं, वार्डों की स्थिति में भाजपा ने 10, 11, 12 और 13 नंबर के वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने 4, 8 और 9 नंबर के वार्डों में सफलता हासिल की है।

चुनाव परिणामों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है और सभी की निगाहें अब आगे के नतीजों पर टिकी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular