Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डHARIDWAR: श्रीयंत्र मंदिर के पास झाड़ियों में बच्चे का शव मिलने से...

HARIDWAR: श्रीयंत्र मंदिर के पास झाड़ियों में बच्चे का शव मिलने से हड़कंप, दो दिनों से था गुमशुदा

HARIDWARHARIDWAR: हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में एक नाबालिग बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इंद्रा बस्ती स्थित श्रीयंत्र मंदिर के पास झाड़ियों में बच्चे का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
हरिद्वार में दो दिन से गायब बचे का शव मिलने से हड़कंप 

जानकारी के मुताबिक, कुणाल के पिता रोहताश सैनी मूल रूप से लक्सर के निवासी हैं और बीते कई वर्षों से कनखल की इंद्रा बस्ती में परिवार के साथ रह रहे थे। दो दिन पहले कुणाल घर से टहलने की बात कहकर निकला था और परिजनों को जल्द लौटने का भरोसा दिया था। लेकिन, देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला।

शनिवार को झाड़ियों में मिला शव 

इसके बाद परिजनों ने कनखल पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस भी बच्चे की खोजबीन में जुट गई। इसी बीच शनिवार शाम को घर से कुछ ही दूरी पर श्रीयंत्र मंदिर के पास झाड़ियों में कुणाल का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि

किशोर की मौत के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और कुणाल के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट होगी और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular