Friday, March 27, 2026
Homebig newsहरिद्वार में मकर संक्रांति पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 300 पेटी अवैध...

हरिद्वार में मकर संक्रांति पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 300 पेटी अवैध शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार हरिद्वार: मकर संक्रांति के पर्व पर एक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ आस्था का माहौल बना हुआ था, वहीं दूसरी ओर अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। हरिद्वार एसएसपी के निर्देशों के तहत जिलेभर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान मंगलौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

हरिद्वार में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दरअसल, मंगलौर कोतवाली पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम लंढोरा क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने हरियाणा नंबर के एक बड़े कैंटर को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कैंटर से हरियाणा निर्मित शराब की 300 पेटियां बरामद हुईं। मौके पर ही पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने हरियाणा निर्मित शराब की 300 पेटियां बरामद की

पूछताछ के दौरान आरोपी चालक ने कई अहम खुलासे किए। उसने बताया कि शराब की खेप चंडीगढ़ से लोड की गई थी और इसे बिहार में सप्लाई किया जाना था। मकर संक्रांति के मद्देनज़र सख्त चेकिंग को भांपते हुए चालक ने अपना रूट बदलने की कोशिश की। लेकिन सीआईयू और मंगलौर पुलिस ने उसको दबोच लिया।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि

त्योहारों के दौरान अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध शराब की तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने शराब से भरे कैंटर को सीज कर दिया है और आरोपी चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular