Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार: सिर काटकर युवक की हत्या,जंगल में मिला शव

हरिद्वार: सिर काटकर युवक की हत्या,जंगल में मिला शव

susaideविजन 2020 न्यूज: हरिद्वार में राष्ट्रीय राजाजी पार्क के जंगल में एक युवक का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के समीप पार्क के जंगल में मंगलवार दोपहर करीब 26 वर्षीय एक युवक का सिर कटा शव देखकर लोगों के होश उड़ गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक मूल रूप से बलिया महाराजपुर, यूपी का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ हरिद्वार में एक किराये के मकान में रहता था। मृतक युवक के पिता ने बताया कि युवक सात अगस्त  से लापता था। मृतक युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular