हरिद्वार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर दिखाई देने लगा है। हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित समेत आला अफसर अपने-अपने सरकारी वाहन छोड़कर पैदल ही कार्यालय पहुंचे।
पैदल ही दफ्तर पहुंचे हरिद्वार डीएम मयूर दिक्षित
जिलाधिकारी को देखते हुए कई कर्मचारी भी पैदल या फिर साइकिल या अपने दोपहिया वाहन पर कार्यालय पहुंचना शुरू हुए। जिलाधिकारी के अलावा हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा भी जिला कलेक्ट्रेट में होने वाली वीसी में पैदल ही शामिल होने पहुंचे।
पीएम मोदी की अपील का दिख रहा असर
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का कहना है कि प्रधानमंत्री की पेट्रोल डीजल की बचत को लेकर की गई अपील के बाद समस्त अधिकारी कर्मचारियों से सरकारी वाहन का इस्तेमाल कम करने की बात कही गई है, जिसका असर भी सरकारी कार्यालय में देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि वह खुद अपने आवाज से कलेक्ट्रेट तक पैदल ही आया करेंगे,जिससे कि अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उसका अनुसरण करें। डीएम बोले कि वे ऐसे ही कार्यालय आया करेंगे।उन्होंने कहा कि मिलने आने वाले आमजन से भी पेट्रोल डीजल की बचत करने की अपील की जाएगी।
