Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हरिद्वार: लक्सर में ट्रकों की बैटरी चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार,...

हरिद्वार: लक्सर में ट्रकों की बैटरी चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बैटरियां बरामद….

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र में ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर चोर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। लक्सर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की दो बैटरियां बरामद की हैं।

12 मई को ऐथल पथरी निवासी दिलदार सिंह और जैतपुर लक्सर निवासी वंश सैनी ने अपने ट्रकों से बैटरियां चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

लक्सर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की और जांच शुरू की। मैनुअल इनपुट्स और सघन छानबीन के आधार पर पुलिस ने अहसान पुत्र फुरकान को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार करते हुए बताया कि बैटरियां उसने बहादरपुर फाटक के पास एक खंडहर में छिपाई थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बैटरियां बरामद कर लीं।

पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किसी गिरोह से जुड़ा है या अकेले ही वारदात को अंजाम देता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2