Homeराज्यउत्तराखण्डजंगल में घास लेने गयी महिला पर गुलदार ने किया हमला, उपचार...

जंगल में घास लेने गयी महिला पर गुलदार ने किया हमला, उपचार के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

पौड़ी – पौड़ी तहसील चौकीसैंण के ग्राम मरखोला की एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला के गाल, हाथ व कंधे पर गुलदार ने नाखून के निशान मारे हैं। महिला के शोर मचाने पर गुलदार भागा। ग्रामीणों ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाकीसैंण में घायल महिला को भर्ती कराया है। उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

नायब तहसीलदार पूरण प्रकाश सिंह रावत ने बताया मरखोला गांव की दीपा देवी पत्नी कमल सिंह गांव के समीप जंगल में घास लेने गई थी। जहां बीते कल शाम गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।

कहा कि वन विभाग को क्षेत्र में नियमित ग्रश्त किए जाने और ग्रामीणों को जागरुकता बढ़ाए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

#Guldar #attacked #woman #gone #forest #collect #grass #discharged #hospital #after #treatment

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular