देहरादून: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य में आगामी कांवड़ यात्रा, चारधाम यात्रा, तथा अन्य धार्मिक आयोजनों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्थाओं और पुलिस की तैयारियों की जानकारी राज्यपाल को दी।
चर्चा के प्रमुख बिंदु:
-
कांवड़ मेला 2025 हेतु सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट।
-
पुलिस की तकनीकी दक्षता में बढ़ोतरी के लिए किए गए नवाचार।
-
महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान।
-
पुलिसकर्मियों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी।