Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल गुरमीत सिंह ने विजय दिवस पर देहरादून में शौर्य स्थल पर...

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने विजय दिवस पर देहरादून में शौर्य स्थल पर शहीदों के सम्मान में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विजय दिवस के अवसर पर शौर्य स्थल, देहरादून में मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों के सम्मान में पुष्प चक्र अर्पित किए। उन्होंने कहा कि विजय दिवस भारतीय सेना के साहस, वीरता, शौर्य तथा पराक्रम का प्रतीक है।

राज्यपाल ने कहा कि 16 दिसंबर 1971 का दिन भारत के इतिहास में वह गौरवशाली क्षण था जब हमारे वीर सैनिकों ने अपने शौर्य, पराक्रम और बलिदान से एक नई गाथा लिखी थी। इस युद्ध के दौरान देश के सशस्त्र बलों द्वारा प्रदर्शित की गई असाधारण वीरता को देश कृतज्ञता के साथ याद करता है और उनके अद्वितीय साहस एवं बलिदान की कहानियां प्रत्येक देशवासी को गौरवान्वित कराती हैं।


इस अवसर पर जीओसी सब एरिया मेजर जनरल आर. प्रेम राज, रियर एडमिरल एल.एस. पठानिया, और वरिष्ठ पूर्व सैनिक, देहरादून स्टेशन के सेवारत अधिकारी, जेसीओ और अन्य रैंक के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular