Saturday, March 28, 2026
HomeUncategorizedराज्यपाल ने डीजीपी दीपम सेठ से ली आगामी कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा...

राज्यपाल ने डीजीपी दीपम सेठ से ली आगामी कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा तैयारियों की जानकारी

राज्यपाल ने डीजीपी दीपम सेठ से ली आगामी कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा तैयारियों की जानकारी

देहरादून : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान राज्य में सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

राज्यपाल ने आगामी कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे प्राथमिक काम है। इसके लिए पुलिस व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, आपदा प्रबंधन और आधुनिक तकनीक का प्रयोग और मजबूत किया जाए। शीतकालीन चारधाम यात्रा के संबंध में राज्यपाल ने कहा कि मुश्किल मौसम और पहाड़ी परिस्थितियों को देखते हुए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाय।

राज्यपाल ने कहा कि साइबर अपराधों हेतु वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान और अधिक व्यापक स्तर पर चलाए जाएं। राज्यपाल ने इस दौरान नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन और कानूनों के प्रभावी अनुपालन के लिए पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण के साथ-साथ आम नागरिकों को भी जागरूक किए जाने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular