Homeराज्यउत्तर प्रदेशUP के करहल में लड़की का मर्डर: सपा को वोट देने से...

UP के करहल में लड़की का मर्डर: सपा को वोट देने से इनकार करने पर मिली बोरे में लाश….

करहल : उत्तर प्रदेश के करहल में विधानसभा उपचुनाव (UP By Election 2024) के बीच एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक दलित युवती को महज इसलिए अपनी जान गंवानी पड़ी क्योंकि उसने समाजवादी पार्टी (सपा) को वोट देने से इनकार कर दिया और भाजपा को वोट देने की बात कही थी।

मैनपुरी में सपा समर्थक प्रशांत यादव और उसके साथी ने युवती पर दबाव डाला था कि वह सपा को वोट दे। जब युवती ने सपा को वोट देने से साफ मना कर दिया और भाजपा को समर्थन देने की बात कही, तो आरोप है कि प्रशांत यादव और उसका साथी उसे घर से ले गए, उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।

मृतका के परिजनों ने बताया कि आरोपी ने लड़की को मंगलवार को उसके घर से बुलाया। पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को बोरी में बंद कर पानी में फेंक दिया।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई की और आरोपी प्रशांत यादव तथा उसके साथी मोहन कठेरिया को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मैनपुरी भेज दिया गया है। इस हत्याकांड के बाद मृतका की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

मैनपुरी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि करहल थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय लड़की का शव आज सुबह बरामद हुआ। लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने दो आरोपियों, प्रशांत यादव और मोहन कठेरिया, पर आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular