Homeराज्यउत्तराखण्डडोईवाला में बढ़ी गैस की किल्लत, गैस आपूर्ति न होने से नहीं...

डोईवाला में बढ़ी गैस की किल्लत, गैस आपूर्ति न होने से नहीं हुई सप्लाई गैस गोदाम पर लटके ताले

डोईवाला क्षेत्र में आज गैस की किलत देखने को मिली गैस की कीमत के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग न हो पाने से गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल पा रहे जिससे कई परिवारों की रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

डोईवाला में बढ़ी गैस की किल्लत

मिडिल ईस्ट में हो रहे युद्ध का प्रभाव देश में हर ओर दिखने लगा है। देशभर में रसोई गैस की किल्लत हो रही है जिस कारण आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून के डोईवाला में रसोई गैस के के लिए लोगों को भारी दिकक्तों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन नहीं हो पा रही जिसके चलते उपभोक्ताओं को एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

गैस आपूर्ति न होने से नहीं हुई सप्लाई गैस गोदाम पर लटके ताले

आज डोईवाला में गैस की आपूर्ति न होने के कारण उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर से वंचित रहना पड़ा। इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक राजेंद्र सजवाण ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग में तकनीकी दिक्कत के कारण कुछ उपभोक्ताओं को परेशानी हुई है। उन्होंने ये भी कहा कि अभी तक गैस की व्यवस्था सुचारू चल रही थी लेकिन आज गैस की आपूर्ति न होने के कारण गैस की सप्लाई नहीं हो पाई है। उन्होंने लोगों को आश्वास्त करते हुए कहा कि जल्द ही गैस आपूर्ति होने के बाद गैस सप्लाई कर दी जाएगी।

कमर्शियल सिलेंडर को लेकर कोई अपडेट नहीं

इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक राजेंद्र सजवाण ने बताया कि अभी तक उन्हें कमर्शियल सिलेंडर को लेकर कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही गैस की बुकिंग के दिनों में इजाफा किया गया है। जहां अब तक उपभोक्ताओं को 21 दिन की बुकिंग के बाद गैस मिल रही थी तो वहीं अब 21 दोनों को बढ़ाकर 25 दिन किया गया है ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular