Homeराज्यउत्तराखण्डनिकाय चुनाव से राष्ट्रीय खेलों तक: पुलिस की व्यस्तता चरम पर, छुट्टियां...

निकाय चुनाव से राष्ट्रीय खेलों तक: पुलिस की व्यस्तता चरम पर, छुट्टियां रद्द….

देहरादून : आगामी 15 दिन पुलिस विभाग के लिए काफी व्यस्त और चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। 23 जनवरी को निकाय चुनाव के लिए मतदान, 25 जनवरी को मतगणना, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड, और 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ होना है। इन प्रमुख आयोजनों के मद्देनज़र पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए कमर कस ली है।

निकाय चुनाव में पुलिस की अहम भूमिका

23 जनवरी को निकाय चुनाव के दौरान जनपद में कई संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से होने के कारण मतगणना 25 जनवरी को शुरू होगी और 26 जनवरी की सुबह तक जारी रहने की संभावना है।

गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य हस्तियों के परेड ग्राउंड में पहुंचने की संभावना है। इस दौरान ध्वजारोहण, परेड, और झांकियों का आयोजन होगा। परेड ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था को कड़े प्रबंधों के साथ तैयार किया गया है।

राष्ट्रीय खेलों की तैयारी

28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून आगमन की संभावना है। वे राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments