Homeराज्यउत्तराखण्डहोटल पहुंचते ही खुला फर्जीवाड़ा, श्रद्धालुओं से 25000 की ठगी – आप...

होटल पहुंचते ही खुला फर्जीवाड़ा, श्रद्धालुओं से 25000 की ठगी – आप भी रहें सतर्क

हल्द्वानी – अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र स्थित एक होटल के नाम पर बनाई गई फर्जी वेबसाइट के जरिए दिल्ली, हरियाणा और लखनऊ से आए छह श्रद्धालुओं से करीब 25 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। जब सभी श्रद्धालु बुकिंग के अनुसार होटल पहुंचे, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि किसी भी बुकिंग की कोई जानकारी नहीं है।

जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात साइबर ठग ने कैंची धाम के पास स्थित एक होटल ‘पंत होटल’ के नाम से नकली वेबसाइट तैयार की थी। वेबसाइट पर असली होटल जैसी जानकारी, फोटो, मोबाइल नंबर और बुकिंग का विकल्प दिया गया था, जिससे श्रद्धालुओं को भ्रम हो गया। सभी ने एडवांस में बुकिंग के नाम पर रकम का भुगतान कर दिया।

मौके पर पहुंचने पर जब होटल स्टाफ ने बुकिंग से इनकार किया तो ठगी का एहसास हुआ। होटल प्रबंधक शरत चंद्र ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, खासकर धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर। उन्होंने भवाली थाने में तहरीर देकर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular