Wednesday, March 4, 2026
Home उत्तराखण्ड देहरादून राशन कार्ड में फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं, रेखा आर्य ने दिए सख्त निर्देश!

राशन कार्ड में फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं, रेखा आर्य ने दिए सख्त निर्देश!

देहरादून: राजधानी में फर्जी दस्तावेजों से बने राशन और आयुष्मान कार्ड के मामलों के खुलासे के बाद खाद्य विभाग सतर्क हो गया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को राशन कार्ड जारी करने में नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
दस्तावेज पूरे हों तभी बने कार्ड
रेखा आर्य ने कहा कि सभी दस्तावेजों की पूर्ण जांच के बाद ही राशन कार्ड जारी किए जाएं। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर फिर से सत्यापन अभियान चलाने की भी बात कही।
दोबारा चल सकता है ‘पात्र को हां, अपात्र को ना’ अभियान
मंत्री ने संकेत दिए कि “पात्र को हां, अपात्र को ना” अभियान को जरूरत पड़ने पर दोबारा शुरू किया जा सकता है। इस अभियान के तहत पहले करीब एक लाख अपात्र राशन कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं।
आय सीमा तय
  • अंत्योदय योजना: मासिक आय ₹4000 से कम
  • NFSS (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा): मासिक आय ₹15,000 से कम
  • राज्य खाद्य सुरक्षा योजना: सालाना आय ₹5 लाख से कम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2