Homeउत्तराखण्डदेहरादूनचार बड़े प्रस्ताव मंजूर, उत्तराखंड कैबिनेट बैठक की मुख्य बातें एक क्लिक...

चार बड़े प्रस्ताव मंजूर, उत्तराखंड कैबिनेट बैठक की मुख्य बातें एक क्लिक में

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई। बैठक में कुल चार प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक के बाद सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मीडिया को ब्रीफिंग देते हुए कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी।

कैबिनेट की इस बैठक में प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को लेकर विशेष चर्चा की गई। सरकार का फोकस अब सिर्फ चारधाम यात्रा तक सीमित नहीं…बल्कि राज्य के अन्य पौराणिक मंदिरों तक भी श्रद्धालुओं की पहुंच बढ़ाने पर है।

पर्यटन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में पिछले साल की तुलना में चार गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं जागेश्वर धाम में जहां पिछले वर्ष लगभग 4 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे…इस साल यह संख्या 6 लाख पार कर चुकी है।

इसी तरह, उत्तरकाशी जिले के साल्ड गांव स्थित जगन्नाथ मंदिर में भी दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय इजाफा देखने को मिला है।

सरकार का उद्देश्य है कि धार्मिक पर्यटन को और अधिक बढ़ावा दिया जाए और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दी जाएं…जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिल सके।

 

 

 

#UttarakhandCabinetMeeting #CabinetApprovesProposals #UttarakhandGovernment #PolicyDecisions2025 #UttarakhandNews

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments