Homeराज्यउत्तराखण्डअंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ प्रवीण तोगड़िया ने यूसीसी बिल का...

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ प्रवीण तोगड़िया ने यूसीसी बिल का पुरजोर समर्थन कर की सीएम धामी की प्रशंसा।

नैनीताल/हल्द्वानी – हल्द्वानी पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने उत्तराखंड सरकार द्वारा आज विधानसभा में पेश किए गए यूसीसी बिल का पुरजोर तरीके से समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा की है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने कहा एक देश के अंदर दो कानून नहीं होने चाहिए। मजहब और शरीयत के हिसाब से देश के अंदर अलग कानून होना दूसरा पाकिस्तान निर्माण करने जैसा है। यूसीसी के आधार पर दूसरा पाकिस्तान ना खड़ा हो यह प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने सुनिश्चित किया है।
वही लव जिहाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हिंदुओं की बेटियों को सुरक्षित रखना होगा। लव जिहाद के खिलाफ कड़े कानून होने चाहिए। 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा उन्होंने जनता के दिल का चुनाव पहले ही जीत लिया है। ऐसे में चुनाव लड़ने की बात सामने ही नहीं आती, लोगों का दिल जितना बड़ी बात होती है। वहीं उन्होंने भव्य राम मंदिर निर्माण पर आंदोलनकारियो के बलिदान को याद किया और कहा अब मथुरा में भी प्रभु श्री कृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular