Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराजभवन में विभिन्न राज्यों के मनाया गया स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह...

राजभवन में विभिन्न राज्यों के मनाया गया स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी को दी बधाई

rajya isthapana

राजभवन में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान इन राज्यों के उत्तराखण्ड में निवास कर रहे लोगों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु़, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, पुड्डुचेरी, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप का स्थापना दिवस मनाया गया।

राजभवन में विभिन्न राज्यों के मनाए गया स्थापना दिवस

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के स्थापना दिवसों को मनाए जाने की इस पहल से सामाजिक एकीकरण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिल रहा है।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी को दी बधाई

राज्यपाल ने कहा कि ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ विचारधारा से प्रेरित ये कार्यक्रम भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता की भावना, आपसी समझ और सम्मान की भावना को बढ़ाता है। राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारत की विविधता को एकता के रूप में दर्शाते हैं साथ ही हम सब को एक परिवार के रूप में जोड़ने का कार्य करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular