Homeराज्यउत्तराखण्डसोशल मीडिया पर वन्यजीव वीडियो वायरल करने पर वन विभाग करेगा कार्रवाई...

सोशल मीडिया पर वन्यजीव वीडियो वायरल करने पर वन विभाग करेगा कार्रवाई , विशेष टीम गठित….

हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज बढ़ाने के लिए कुछ लोग वन्यजीवों से जुड़ी वीडियो का प्रचार कर रहे थे, जिस पर अब वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है। हरिद्वार के रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इन वीडियो का प्रचार और प्रसार वन्यजीवों के संरक्षण के लिए खतरनाक हो सकता है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में कुछ लोग वन्यजीवों से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे, जिनकी जांच के दौरान पता चला कि ये वीडियो अन्य राज्यों की हैं। इस पर हरिद्वार के डीएफओ वैभव सिंह ने एक विशेष टीम का गठन किया है, जो इन वीडियो पर नजर रखेगी। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की वीडियो प्रसारित करता पाया गया, तो उसे पहले चेतावनी दी जाएगी। अगर वह चेतावनी के बाद भी नहीं रुकता, तो वन विभाग उन पर वन विभाग अधिनियम 1972 के तहत कड़ी कार्रवाई करेगा।

रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने यह भी बताया कि कुछ वीडियो में देखा गया कि लोग सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के चक्कर में वन्यजीवों को नुकसान भी पहुंचा रहे थे। ऐसे लोगों को भी चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में कोई भी वीडियो वन विभाग के संज्ञान में आता है, तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular