देहरादून – वन्यजीव संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा उत्तराखंड वन्यजीवों के हमले से भी त्रस्त है। आए दिन वन्यजीव हमलों की घटनाएं सुर्खियां बनती रही हैं। ऐसे में अब बरसात भी आने वाला है जिसके चलते चिंता के बदले भी गहराने लगे हैं क्योंकि अबतक के अनुभव बताते हैं कि बरसात के दिनों में वन्यजीवों हमलों की घटनाएं बढ़ जाती है।

वन विभाग द्वारा इस बार वन्यजीवों के हमले को रोकने के लिए पहले से तैयारी शुरू कर दी गई है ताकि आने वाले समय में वन्यजीव हमले से मानव जीवन को बचाया जा सके।इसके के साथ ही विभाग द्वारा 18008909715 टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है जिस पर कभी भी आम लोग अपनी शिकायत और समस्या दर्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही वन विभाग द्वारा लोगों से अपील भी की गई है कि अपने घर के आसपास साफ सफाई और लाइटिंग का पूरा प्रबंध रखें।


